फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सात केंद्रों पर 1765 विद्यार्थियों ने कड़ी सुरक्षा में दी परीक्षा, 50 रहे अनुपस्थित

कुरुक्षेत्र में जिले के सात केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा आयोजित हुई जिसमें 1815 में से 1765 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 50 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दिव्यांग परीक्षार्थियों को विशेष सुविधा के तहत एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया। नीट परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के ब्लॉक ए और बी में दो केंद्र, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ब्लॉक ए, बी और सी में तीन केंद्र, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मथाना और राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुरुक्षेत्र को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें