स्मॉग से ढका कुरुक्षेत्र, महज 30 मीटर तक की रह गई दृश्यता। एकयूआई भी बढ़कर फिर 217 पर पहुंच गया। गत दिवस ही एक्यूआई 173 पर था। अब और ज्यादा वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। देर शाम से पूरा शहर स्मॉग की चादर में लिपट गया है।