कुरुक्षेत्र में बीज उत्पादक व पेस्टीसाइड्स निर्माता एवं विक्रेता सोमवार को हड़ताल पर रहे। प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए जा रहे सीड्स व पेस्टीसाइड्स एक्ट 2025 का कड़ा विरोध जताया, जिसके चलते अपने-अपने प्रतिष्ठान व दुकानें बंद रही और जमकर रोष भी जताया। वहीं पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा से भी मिले तो उन्हें कोई समाधान निकाले जाने का भरोसा दिया।