राहुल गांधी का किसी तांत्रिक से इलाज करवाना चाहिए। कांग्रेस उसे किसी तांत्रिक के पास लेकर जाएं। वहीं उनका इलाज कर सकता है अन्यथा झूठ का कोई इलाज नहीं। यह चुटकी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने समारोह के दौरान पत्रकरों से चर्चा में ली। वे राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि वोट चोरी होते तो 10 सीटों पर मामूली अंतर से वे जीत नहीं पाते। ईवीएम में गडबड़ी होती तो कांग्रेस की सभी सीटें साफ हो जाती। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठ से जनता में भ्रम फैलाना चाहती है लेकिन जनता समझ चुकी है। कांग्रेस की झूठ की हवा निकल चुकी है। पहले कांग्रेस चुनाव परिणाम आते ही ईवीएम को दोष देते थे। फिर राहुल बाबा व इंडी ने मोदी के विरोध में लहर चलाने का प्रयास किया कि वे प्रधानमंत्री बने तो देश के संविधान को खतरा पैदा हो जाएगा। लेकिन देश की जनता ने उनकी झूठ को समझ लिया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। अब कोई मुद्दा नहीं रहा तो राहुल बाबा वोट चोरी की बात करने लगे हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी उनकी आवाज में आवाज मिलाकर बातें कर रहे हैं लेकिन यह झूठ चलने वाला नहीं है।