फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम है हेरिटेज वॉक, पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बोले...

प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को जोडऩे के उद्देश्य से हरियाणा पर्यटन निगम की तरफ से शनिवार को हेरिटेज एवं सिटी वॉक का आयोजन किया गया। ‘आओ चलें अपनी विरासत के साथ’ अभियान के तहत आयोजित यह वॉक एथनिक इंडिया, राई से शुरू होकर ऐतिहासिक बडख़ालसा मेमोरियल तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हेरिटेज वॉक केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और इतिहास से जुडऩे का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विरासत केवल स्मारकों और भवनों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह हमारी सभ्यता, परंपराओं और पहचान की जीवंत धरोहर है। डॉ. शर्मा ने कहा कि नियमित पैदल चलना स्वस्थ जीवनशैली की आधारशिला है और जब यह यात्रा अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ जुड़ जाए तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने इतिहास को जानें, समझें और उसके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें