फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: पुलिस पहरे में हुई सिलिंडर बुकिंग, एजेंसी के गेट किए बंद

कुरुक्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए एजेंसी के बाहर कतारों में खड़े नजर आए। लंबी लाइनों और अव्यवस्था के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर सिलिंडर उपलब्ध न होने और बुकिंग न होने के कारण उपभोक्ताओं के भारी विरोध के चलते गैस एजेंसी प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले एजेंसी के गेट बंद कर दिए, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई। हालांकि कुछ समय बाद गेट खोल दिए गए और पुलिस की मौजूदगी में बुकिंग प्रक्रिया शुरू कराई गई। इस दौरान एजेंसी के कर्मचारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। प्रबंधन की ओर से केवल इतना कहा गया कि केवाईसी प्रक्रिया में सहायता के लिए एक कर्मचारी तैनात किया गया है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि 13 मार्च को बुकिंग कराने के बावजूद अब तक सिलिंडर नहीं मिला है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का समय बताने पर भी लोगों ने सवाल उठाए। गैस बुकिंग के लिए पहुंचे प्रीतम ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं और चार बार कतार में लग चुके हैं, लेकिन न तो बुकिंग हो पा रही है और न ही कोई समाधान बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें