फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 10 हजार 870 लोगों को वितरित किए प्रमाण पत्र

कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान प्रजापति सहित अन्य कमजोर वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया। यहां तक कि 100-100 गज के प्लाट देने के बड़े-बड़े दावे किए लेकिन इनके पीछे भी षड़यंत्र ही रहा और सभी जानते हैं कि अधिकतर जगहों पर ये प्लाट किस जमीन पर काटे गए। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का। वे आज पिपली अनाजमंडी में प्रजापति समाज के लोगों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, यमुनानगर के प्रजापति समाज के 44 लोगों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र वितरित किए जबकि इस दौरान 18 हजार 870 लोगों को ये प्रमाण पत्र दिए गए। इनमें यमुनानगर के 87, करनाल के 112, कैथल के 60 व कुरुक्षेत्र के 83 गांव के लोग शामिल रहे। समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने पिपली गीता द्वार से सेक्टर दो तक तिरंगा यात्रा भी निकाली, जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल हुए तो पूरा माहौल देशभक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें