प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज कुरुक्षेत्र में उस समय असहज हो गए। जब उन्हें अनदेखा कर दिया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अंबाला से कुरुक्षेत्र पहुंचे अनिल विज ब्रह्म सरोवर पर रक्षा मंत्री के साथ रहे। लेकिन जैसे ही रक्षा मंत्री ब्रह्म सरोवर पर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता सम्मेलन के लिए निकले तो अनिल विज काफिले में शामिल गाड़ियों को हाथ देते रहे लेकिन कोई गाड़ी नहीं रुकी। बाद में सांसद नवीन जिंदल ने उन्हें देख लिया और वह उन्हें अपने साथ गाड़ी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक लेकर गए। कैबिनेट मंत्री की यह अनदेखी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में चर्चा का विषय बन गई।