फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान से अटने लगा ब्रह्मसरोवर परिसर, बढ़ी पर्यटक व श्रद्धालुओ की मुश्किलें

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Sep 2025 09:52 PM IST

भले ही अनाजमंडियां अभी लबालब नहीं हुई लेकिन धान का सीजन शुरू होते ही पवित्र ब्रह्मसरोवर ने अनाजमंडी का रूप ले लिया है। ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट के आसपास से लेकर चारों ओर पार्किंग धान से अटने लगी है। यहीं नहीं मेला ग्राउंड, 18 मंजिला मंदिर के आसपास भी मंडियां सज गई है। इससे ब्रह्मसरोवर पर आने वाले हजारों श्रद्वालुओं व पर्यटकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। ब्रह्मसरोवर पर हर रोज करीब पांच हजार श्रद्वालु व पर्यटक पहुंचते हैं तो वहीं सुबह व शाम के समय शहर के हजारों लोग सैर करने पहुंचते हैं लेकिन यहां हर साल की तरह इस बार भी चारों ओर धान की ढेरियां लग चुकी है। यहां तक कि कईं जगहों पर सड़कों पर ही धान को सुखाया जा रहा है। ऐसे में न केवल यहां दिन भर धान सफाई के चलते धूल के गुब्बार उठते हैं बल्कि लोडिड ट्रैक्टर व अन्य वाहन भी दिन-रात चलने लगे हैं। इससे आम श्रद्वालु व पर्यटकों की ही परेशानी नहीं बढ़ी है बल्कि बुजुर्ग व मरीजों के लिए भी इससे संकट खड़ा होने लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें