फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार, 109 कार्ड बरामद

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसा उड़ाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 हजार रुपए नगद व अलग-अलग बैंकों के 109 कार्ड बरामद किए हैं। कृष्णा गेट थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल को एटीएम कार्ड बदलकर एटीएम के माध्यम से एक महिला के खाते से 20 हजार रुपए निकासी के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए दो इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव बवानी खेड़ा हाल वासी गणेश काॅलोनी के रहने वाले सोनू के रूप में हुई है। सोनू कई वर्षों से इस तरह की धोखाधड़ी में लिप्त है। वह पहले अपने एक साथी के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ऐसी वारदातों के लिए जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने कुरुक्षेत्र में नए साथी के साथ मिलकर करीब चार वारदातें कीं। सोनू मुख्य रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था। आरोपी का एक साथी जिला हिसार के गांव खांडा खेड़ी का लखन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताय कि यह कार्रवाई 18 अप्रैल को विश्वास नगर की एक महिला की दर्ज शिकायत पर की गई है। शिकायत में महिला ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने बेटे के साथ एटीएम से पैसे निकालने गई थी। वहां मौजूद एक युवक ने उन्हें गलत कार्ड डालने की बात कहकर मदद का दिखावा किया और उनके एटीएम कार्ड से पांच हजार रुपये निकालकर दिए। बातों में उलझाकर उसने उनका कार्ड बदल दिया और दूसरा कार्ड थमा दिया। घर पहुंचने पर महिला को पता चला कि उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। एटीएम का उपयोग सावधानी से करें : नीतीश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें। कुरुक्षेत्र पुलिस साइबर और वित्तीय अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें