फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर पवित्र ब्रह्म सरोवर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सोमवती अमावस्या पर धर्म नगरी के पवित्र ब्रह्म सरोवर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं जो पवित्र ब्रह्म सरोवर में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान के साथ-साथ पूजा अर्चना भी कर रहे हैं तो वही दान पुण्य भी किया जा रहा है। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं में जोरदार उत्साह दिखाई दे रहा है। तड़के से ही स्नान किया जाने लगा जो फिलहालजारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक दिन पहले ही धर्म नगरी पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते धर्म सरोवर के आसपास मेले जैसा माहौल बना हुआ है तो वही सभी धर्मशाला में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें