फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्श से नीलोखेड़ी, ई-कार से इंद्री और ई-स्कूटर से आए करनाल विधायक

माई सिटी रिपोर्टर करनाल। पीएम की जींद रैली के इको फ्रैंडली होने का संदेश जिला स्तरीय कार्यक्रम में लागू रहा। यहां डॉ. मंगलसेन सभागार में सुबह कार्यक्रम में नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी ई-रिक्शा, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ई-कार और करनाल विधायक जगमोहन आनंद ई-स्कूटर से पहुंचे। उनके पीछे गनमैन बैठा दिखाई दिया। इंद्री विधायक पहले अपनी फॉर्चूनर कार से आए थे, एक बार वापस जाने के बाद फिर वे ई-कार से पहुंचे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में डीसी डॉ. आनंद शर्मा और एडीसी राहुल रईया एक ही ई-कार से आयोजन स्थल पर पहुंचे। इसके अलावा कुछ पार्षद व अन्य नेता पैदल भी आते हुए दिखाई दिए। प्रशासन की ओर से आयोजन सम्मान पाने वाले लाभार्थियों के लिए अलग से ई-बस लगाई गई थी। जबकि बाहर गांवों से आने वाले लोग सीएजनी वाहनों से पहुंचे। ब्यूरो

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें