फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में बॉबी हत्याकांड के चौथे दिन भी गतिरोध बरकरार, भाजपा नेता और विधायक पर आरोपियों को बचाने के आरोप

बॉबी हत्याकांड के चौथे दिन भी मामले का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। परिजनों के भारी विरोध और मांग के बाद बॉबी का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ पीजीआई में करवाया गया, लेकिन इसके बावजूद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हैं। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों का पुलिस और सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सत्तापक्ष के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि उन्होंने पुलिस को स्पष्ट इनपुट दिया था कि मामले के दो आरोपी विधायक रामकुमार कश्यप की कोठी पर मौजूद हैं। इसके बावजूद पुलिस ने वहां कोई छापेमारी या कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और विधायक मिलकर आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं और उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें