करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण ने आज घरौंडा में कई कार्यक्रमों में शिरकत की सबसे पहले उन्होंने यमुना बांध पर पौधारोपण किया उसके बाद गुरु दक्ष प्रजापति भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उन्होंने जनता की समस्या सुनी और मौके पर ही निवारण कर पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि मेरा लगातार विधानसभा में आना-जाना लगा रहता है और जब भी मैं किसी भी विधानसभा में जाता हूं तो वहां के लोगों की समस्या जरूर सुनता हूं उन्होंने बताया कि घरौंडा विधानसभा के विकास के लिए जो कुछ हो सकेगा उतना कार्य करूंगा ताकि जनता को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला को धमकी मिलने पर उन्होंने कहा कि सरकार इस पर जांच जरूर करवाएगी क्योंकि सरकार निष्पक्ष होकर चलती है और अभय चौटाला विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।