फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो सेवा संस्था की ओर से संकीर्तन का आयोजन

गोकर्ण गो सेवा संस्था की ओर से डिवाइन बैंक्वेट हॉल में आयोजित संकीर्तन में कलाकार आकृति मिश्रा ने तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं, ओ बाबा इतनी कृपा मैं तेरी पाता रहूं भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कलाकार सौरभ शर्मा ने काली कमली वाला मेरा यार है भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकार मयंक अग्रवाल मेरी हार नहीं होगी, हार नहीं होगी पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। वहीं कलाकार प्रियंका ने गो माता की पीड़ा को बयां करते हुए गैय्या हूं मैं तेरी मैय्या हूं मैं मेरा कर्ज चुकाने की कोशिश करो, अब न काटो मुझे अब न बेचो मुझे मेरा कर्ज चुकाने की कोशिश करो गाया तो सभी की आंखें नम हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें