फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: प्रकृति महोत्सव सूफी गानों का हुआ आयोजन

एनडीआरआई में आयोजित प्रकृति महोत्सव में आज बिन पानी सब सून विषय पर विचार मंथन हुआ। उसके साथ ही सूफी गायक हिमांशु कुमार गर्ग ने सूफी गीतों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि आज पूरा विश्व जल संकट का सामना कर रहा है। अतः यह आवश्यक है कि आज की पीढ़ी पानी के महत्व को समझे। उन्होंने कहा कि सौरमण्डल में मात्र पानी के ही कारण पृथ्वी दूसरे ग्रहों से अलग नजर आती है। क्योंकि पानी से ही जीवन की शुरुआत होती है, इसलिए पानी बचाना ही जीवन बचाना है इसलिए आवश्यक है कि आज नई पीढ़ी इन समस्याओं को समझकर इसके समाधान के बारे में सोचे। विमर्श में मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा, कुलपति महाराजा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल ने कहा कि बदलते हुए समय के साथ यह आवश्यक है कि हम हर तकनीक एवं अनुसंधान में ऐसे विषयों को प्रोत्साहित करें जिसमें हम पानी के अपने स्रोतों का कम से कम दोहन की सीख दे सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें