फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमोट का बटन दबाते ही करनाल में गूंजीं जोरदार तालियां

सुनील कुमार Updated Fri, 17 Jul 2026 06:49 PM IST

गूंजे नारे, मोदी तेरी रेल चलेगी, बिन बिजली बिन तेल चलेगी, जनप्रतिनिधियों ने देश को विकसित बनाने में मांगा जनता का सहयोग माई सिटी रिपोर्टर: करनाल। जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और अन्य नौ परियोजनाओं का रिमोट से बटन दबाकर जब उद्घाटन व शिलान्यास किया तो उसका उत्साह कर्ण नगरी में भी देखने को मिला। डॉ. मंगलसेन सभागार तालियों से गूंज उठा। यहां जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, इस दौरान जींद के आयोजन का सीधा प्रसारण देखा गया। जैसे ही पीएम ने रेल को हरी झंडी दिखाई तो यहां भारत मां का जयघोष और जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। इसके साथ ही लोगों ने मोदी तेरी रेल चलेगी, बिन बिजली-बिन तेल चलेगी... नारे लगाकर भी इस सौगात का आभार जताया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और जिले के अन्य चारों विधायकों ने संबोधन में जनता से भारत को विकसित बनाने में सहयोग मांगा। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप, जगमोहन आनंद, भगवानदास कबीरपंथी, योगेंद्र राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, महापौर रेणू बाला गुप्ता, केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमेन यशपाल ठाकुर, हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सतीश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, राज्य सूचना आयुक्त संजय मदान, जिला परिषद की चेयरपर्सन प्रवेश राणा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें