हरियाणा के करनाल में डीसी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने नामांकन किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी भी मौजूद रहे। करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव में सीएम नायब सैनी के सामने कांग्रेस ने तरलोचन सिंह को मैदान में उतारा है। इस दौरान एसडीएम अनुभव मेहता के समक्ष नामांकन किया गया है।