करनाल की नई अनाज मंडी में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई,) और हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से इंडस्ट्रियल एक्सपो 2024 में रविवार को इंद्री के भाजपा विधायक और भी चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उनका एमएसएमई एडीसी संजीव चावला और कई बड़े उद्यमियों ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने एक्सपो में विभिन्न स्थानों पर जाकर उनके बारे में जानकारी ली। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ऐसे मेलों से लघु और सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा मिलता है। उन्हें अपने प्रोडक्ट लोगों के सामने लाने का एक सशक्त मंच मिलता है। केंद्र और हरियाणा सरकार लगातार लघु और सूक्ष्म उत्तम को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। मा में भाग लेने वाले उद्यमियों ने मंच पर आकर अपने-अपने प्रोडक्ट की जानकारी दी। एमएसएमई के अधिकारियों ने उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने का आह्वान किया। एक्सपो में उद्यमियों ने विधायक के सामने करनाल को एनसीआर से बाहर निकालने की भी मांग रखी। उद्यमियों ने कहा कि ऐसा होता है तो करनाल क्षेत्र में भारी बढ़ावा मिलेगा। एनसीआर में होने के कारण करनाल में उधम पनप नहीं पा रहे।