फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर हवन, भंडारा और जागरण आयोजित

करनाल। जनकल्याण भगवान वाल्मीकि सेवा सोसायटी की ओर से मॉडल टाउन स्थित मंशापूर्ण भगवान वाल्मीकि मंदिर एवं आश्रम में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में हवन, भंडारे और जागरण का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह मंदिर परिसर में आयोजित हवन में सोसायटी के प्रधान जोगिंद्र सिरसवाल, सदस्य अमित भिगानिया, राम किशन कांगड़ा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। इससे पूर्व मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और आरती की गई। दोपहर को मॉडल टाउन में सुंदर पंडाल सजाकर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में आयोजित भगवान वाल्मीकि जागरण में विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा और पूर्व पार्षद गिन्नी विर्क ने ज्योत प्रचंड कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर फूल कुमार भिगानिया, रमन गोगिया, अजय कुमार भिगानिया, राजा बाबू बहोत, राजेश भिगानिया, चीनी कुमार चांवरिया सहित सोसायटी के अन्य सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें