फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि पर करनाल में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं और पूरे शहर का भ्रमण किया। शोभायात्रा में भगवान शिव की झांकियों के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने श्री रघुनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर उन्होंने शोभायात्रा के साथ पूरे शहर में भ्रमण किया और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां भी शामिल की गईं, जिन्होंने शिव भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें