फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में किसानों का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर 12:30 बजे करनाल सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। जब प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने से रोका, तो किसानों ने विरोध जताते हुए वहीं धरना शुरू कर दिया। प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रात के अंधेरे में चोरों की तरह आकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को जबरन हटाया गया और उनके टेंट उखाड़ दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है, वह चाहती है कि किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें