फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में घना कोहरा, वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह

करनाल में बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, और 5 से 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा। इस स्थिति ने सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइटें जलाकर सफर करना पड़ रहा है। धीमी गति से चलने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन काफी सतर्कता बरत रहे हैं। बड़े वाहनों के चालक भी बेहद संभलकर अपने वाहन चला रहे हैं ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें