फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल मन वृंदावन धाम... राधे राधे की धुन में झूम उठे करनालवासी, भागवत कथा में भक्ति का उमंग

संत नगर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि जब तक पवित्र गंगा नदी में जल प्रवाहित होता रहेगा और दूर से गोवर्धन पर्वत के दर्शन होते रहेंगे, तब तक धर्म और आस्था की ज्योति जगमगाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन गंगा में जल समाप्त हो जाएगा और गोवर्धन पर्वत के दर्शन दुर्लभ हो जाएंगे, उस दिन समझ लेना चाहिए कि कलयुग अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका होगा। आचार्य ने कहा कि प्रकृति और तीर्थ स्थलों का अस्तित्व केवल भौतिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक संतुलन का प्रतीक है। गंगा का प्रवाह जीवन, पवित्रता और मोक्ष का संकेत देता है, जबकि गोवर्धन पर्वत भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का साक्षी है। जब तक ये पवित्र प्रतीक सुरक्षित हैं, तब तक धर्म की जड़ें मजबूत बनी रहेंगी। उन्होंने चल मन वृंदावन धाम जपेगे राधे राधे नाम, मिलेगे कुंज बिहारी भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर रघुबीर अरोड़ा, राकेश वोहरा, रातेश भंडारी, जितेश सूरी, विकास अरोड़ा, अरूण संधू, उमेश नंदा, अशोक सहगल, गुरचरण सिंह और विश्वजीत शर्मा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें