फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर करनाल में जश्न, मेयर रेणू बाला बोलीं- राष्ट्रवाद की जीत

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद करनाल के भाजपा जिला कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिला कर बधाई दी और महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि असम की जनता ने विकास की निरंतरता को चुनकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पूर्वोत्तर अब भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुका है। वहीं, पुदुचेरी में भाजपा गठबंधन की जीत ने दक्षिण भारत में पार्टी के बढ़ते आधार और जनता के अटूट विश्वास को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के मतदाताओं ने जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर केवल 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चुना है। पश्चिम बंगाल के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सीटों में हुई भारी वृद्धि यह दर्शाती है कि वहां की जनता अब हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा, कि विपक्ष ने जो झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की थी, उसे जनता ने सिरे से नकार दिया। भाजपा बंगाल में सशक्त और निर्णायक विकल्प बनकर उभरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें