फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल घंटाघर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका केजरीवाल का पुतला

करनाल के घंटाघर चौक पर दोपहर 12 30 बजे करनाल के विधायक जगमोहन आनंद के साथ सभी कार्यकर्ता एकजुट हुए। सभी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फुंका। उनका कहना है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना नदी को लेकर जो बयान दिया। इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं में रोष है। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल की झूठ बोलने की आदत है और कल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने 100 दिन के कार्य के बारे में बताया। उसी दिन केजरीवाल ने नायब सिंह सैनी पर आरोप लगाए की जनता में जहर घोलने का काम हरियाणा की सरकार कर रही है। इसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली की जनता के दिलों में अपनी जगह बना रहे है। उनको अब दर लगने लगा है कि कही दिल्ली की जनता के दिल से आम आदमी पार्टी की जगह भारतीय जनता पार्टी अपनी जगह न बना ले। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी वायदों में कहा करते थे कि यमुना नदी को एक दम साफ कर देंगे और अब केजरीवाल यमुना नदी का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाहते है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अब अभास हो गया है कि दिल्ली उनके हाथ से जा रही है, इसलिए वो चुनावों के अंतिम दिनों में ऐसे बयान दे रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें