करनाल शहर के अस्पताल चौक पर एक थार चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें थार चालक एक बाइक सवार को टक्कर मारकर उसे घसीटता हुआ करीब एक किलोमीटर लेकर गया। गनीमत रही कि बाइक सवार की जान बच गई। वह घायल हो गया। यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार रात को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के समीप एक थार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चालक गिर गया और बाइक थार गाड़ी के आगे ही फस गई। इस दौरान उस थार चालक के पीछे बाइक पर सवार होकर आ रहे लोगों ने थार चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया तो थार चालक ने गाड़ी की गति बढ़ दी। बाइक भी गाड़ी के साथ घसीटती हुई करीब एक किलोमीटर तक गई। इस दौरान थार चालक ने रिक्शेवाले को टक्कर मारी और बुजुर्ग महिला भी बाल बाल बच गई। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। थार चालक कौन था। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रही है। - विकास कुमार जांच अधिकारी, सेक्टर-13 चौकी