फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के कलायत बस स्टैंड के सामने कार चालक ने युवकों को कुचलने का किया प्रयास

कलायत में बस स्टैंड के सामने स्थित एक ढाबे के बाहर एक कार चालक की ओर से सड़क किनारे खड़े युवकों को कुचलने का प्रयास किया। दरअसल, इस मामले में कार चालक ने दूसरे युवकों के साथ हुए आपसी झगड़े के कारण ऐसा किया है। कार चालक ने अपनी कार से युवकों को सीधी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इसमें किसी को गंभीर चोटें नहीं आई, युवक समय रहते एक तरफ हट गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई इस मामले में वहां दो गुटों में जमकर लात-घूसे चले। करीब एक दर्जन युवक आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक युवक गाड़ी में सवार होकर आया और खड़े युवाओं पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद कुछ युवाओं ने गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले कुछ युवक गाड़ी में आए थे। फिर दोनों गुटों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े में कुछ युवाओं को चोटें भी आई है। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसकी भनक लगते ही सभी युवक मौके से भाग गए। कलायत थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि इस संबंध में उनके पास सूचना आई थी कि युवाओं के बीच झगड़ा हुआ था। गाड़ी के शीशे तोड़े गए हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें