फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की फैक्ट्री पर रेड,175 क्विंटल घटिया क्वालिटी का माल बरामद

सावधान त्योहारों से पहले मीठे में जहर अभियान शुरू हो गया है अगर आप भी दीपावली पर मिठाई खरीदना या खाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि कैथल में मिलावटी और घटिया क्वालिटी से रसगुल्ले,चमचम और खोया तैयार किया जा रहा है उसी को लेकर कैथल के जींद रोड पर एकांत में बनी ये फैक्ट्री शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की फैक्ट्री है जहां से 175 क्विंटल घटिया क्वालिटी से तैयार करवाया गया माल बरामद किया है। बता दे कि फूड सेफ्टी विभाग,CM फ्लाइंग और CID की एक साथ रेड ने फैक्ट्री में बन रहे 175 क्विंटल घटिया क्वालिटी से तैयार माल को बरामद किया है रेड देख फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया है साथ ही फैक्ट्री में काम करने वाले भी मौके से रफूचक्कर हो गए आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार से मिठाइयां बनाई जा रही हैं साफ सफाई की तो दूर की बात है यहां आपको ड्रम में रखी मिठाइयों पर ढक्कन भी दिखाई नहीं देगा यहां आमजन के स्वास्थ से खिलवाड़ किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर पवन चहल ने क्या जानकारी दी सुने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें