कैथल में बुधवार को नवंबर माह में सीजन की पहली धुंध पड़ी। इस धुंध के पड़ने के बाद पहले ही दिन खनौरी-पातड़ा रोड पर स्थित पाडला में सड़क दुर्घटना में एक चालक की मौत हो हुई। हादसे के बाद मौके पर ही ट्रक चालक अपना ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक जिला संगरूर के गांव कंडियाल का निवासी है। मृतक के परिजनों के अननुसार बताया कि धर्मेंद्र मंगलवार को यमुनानगर से अपने ट्रक में रेत भरकर लाया था, जिसको पंजाब लेकर जा रहा था, सुबह करीब सात बजे वह कैथल से संगतपुरा रोड पर स्थित पाडला गांव के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका हुआ था। जब वह चाय पीकर अपने ट्रक में बैठा तभी पंजाब की तरफ से एक चावल से भरा ट्रक आ रहा थ।, जैसे ही धर्मेंद्र के ट्रक के पास पहुंचा तभी उसके चालक ने अचानक ट्रक को कट मारा। जो बेकाबू होकर ढाबे के पास खड़े धर्मेंद्र के ट्रक के ऊपर पलट गया। जिससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।