फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: कोहरे में दृश्यता शून्य, बादल छाने से बारिश की संभावना

जिले में शनिवार को घनी धुंध और शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। सुबह और देर रात के समय दृश्यता शून्य के बराबर बनी रही, जिससे सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया। वाहन चालकों को हैडलाइट और फॉग लाइट जलाकर भी रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रही। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी शीतलहर के कारण ठंड कम नहीं हो रही। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 6 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 19 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें