दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर नहर पुल के पास शनिवार सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बैंड मार्किट रघुनगर निवासी 23 वर्षीय रवि के तौर पर हुई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार सुबह युवक रवि दिल्ली-बठिंडा रेललाइन की तरफ घूमने के लिए गया था। जब वह लाइन पार करने लगा तो उसकी जेब से कुछ सामान गिर गया। वह सामान उठाने लगा तो उसी समय ट्रेन आ गई, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को उसके पास से शिनाख्त के लिए कोई कागजात नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो मृतकी की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान बैंड मार्किट रघुनगर निवासी 23 वर्षीय रवि के तौर पर हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक रंग-रोगन का कार्य करता था। वह परिवार में कमाने वाला था। उसके पिता बीमारी के कारण घर पर ही रहते हैं। उसका एक छोटा भाई भी है। जांच अधिकारी एएसआई गुरदेव ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।