फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: महर्षि कश्यप का प्रेरणादायक व्यक्तित्व सदैव मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा: विधायक देवेंद्र अत्री

उचाना शहर की बीसी धर्मशाला में महर्षि कश्यप एकता मंच उचाना द्वारा आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह को संबोधित करते हुए महर्षि कश्यप को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रकाश स्तंभ बताते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि मुनिराज कश्यप ने ज्ञान, तप और अनुसंधान से मानव सभ्यता को नई दिशा दी। समाज को नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की। ऐसे महान ऋषि का प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। महर्षि कश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अत्री ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास प्राचीन काल से ही गौरवशाली रहा है। इस समाज ने रामायण काल में निषाद जैसे शक्तिशाली राजा दिए। राजा निषाद ने ही भगवान श्री रामचंद्र जी को वनवास के दौरान आश्रय दिया था। आजादी के आंदोलन में भी इस समाज ने सराहनीय भूमिका निभाई। इस समाज ने महर्षि कश्यप के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए देश निर्माण में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें