फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: दिनदहाड़े घर से इनवर्टर बैटरी चोरी, डायल 112 मौके पर पहुंची

शाहिल शर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 04:23 PM IST

चमेला कॉलोनी स्थित गली नंबर-3 में दिनदहाड़े एक घर से इनवर्टर की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के लोगों से घटना की जानकारी ली। पीड़िता महिला पूनम ने पुलिस को बताया कि वह अपने मकान में आटा पीसने वाली चक्की चलाकर अपना काम कर रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बिना बताए घर में प्रवेश किया और इनवर्टर की बैटरी की तार काटकर बैटरी चुपके से अपने साथ ले गया। जब वह काम खत्म कर ऊपर जाने लगी तो देखा कि जिस स्थान पर बैटरी रखी हुई थी, वहां बैटरी गायब थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने बताया कि चमेला कॉलोनी की गली नंबर-3 से घर में रखी इनवर्टर बैटरी चोरी होने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला से पूरी जानकारी जुटाई गई। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पीड़िता को शहर थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है, ताकि मामले की आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें