जुलाना: कस्बे के बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव के पास एक पिकअप और केंटर की टक्कर हो गई। टक्कर में पिकअप चालक और परिचालक घायल हो गए। कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार आज पानीपत जिले के मडलौडा स्थित अपने निवास से चरखी दादरी में आयोजित कबड्डी खेल ट्रायल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान 152-डी पर जींद जिले के जुलाना के पास एक पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक 25 वर्षीय गजान्न और परिचालक 22 वर्षीय राहूल राजस्थान के पिलानी के रहने वाले हैं। हादसे को देखते ही मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बिना किसी देरी के अपना काफिला रुकवाया और दुर्घटनास्थल पर घायल व्यक्ति की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने काफिले में चल रही पायलट गाड़ी के माध्यम से घायल चालक और परिचालक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि उसे जल्द से जल्द उपचार मिल सके। चिकित्सकों ने दोनों को जींद के नागरिक अस्पताल रैफर कर दिया। बाक्स केंटर को ओवरटेक करते समय बिगड़ा संतुलन पिकअप चालक अंबाला की ओर से आ रहे थे और नारनौल की तरफ जा रहे थे। बुढ़ा खेड़ा गांव के पास अचानक एक केंटर को ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी केंटर से जा टकराई। जिसमें चालक और परिचालक घायल हो गए। फोटो कैप्शन: 27 जुलाना 01: घायलों को पायलट गाड़ी से अस्पताल भेजते मंत्री कृष्ण पंवार।