फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू रानी तालाब पर जुटे छात्र

जींद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता के विरोध में शुक्रवार को जींद के रानी तालाब पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। एडवोकेट सुनील राज मामणिया की अध्यक्षता में शुरू हुए धरने में विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्रों, युवाओं ने हिस्सा लिया। एडवोकेट सुनील राज मामणिया ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि छात्र और युवा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते हैं तो उनके साथ संवेदनशील और लोकतांत्रिक व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित घटनाओं ने देशभर के युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों में चिंता पैदा की है। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को बलपूर्वक दबाने के बजाय सरकार को संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने की मांग उठाई। धरने में शामिल लोगों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और युवाओं के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उनका कहना था कि जब तक छात्रों के मुद्दों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें