फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में सुबह तेज धूप के बाद दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी, अधिकतम पारे में बढ़ोतरी, 37 डिग्री पर पहुंचा तापमान

जींद। जिले में सोमवार को उमसभरी गर्मी ने खासा परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन कुछ ही देर बूंदाबांदी होने से उमस और ज्यादा बढ़ गई। सोमवार की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। हवा की गति कम होने और तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। इसके कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति तीन किमी. और नमी की मात्रा 54 प्रतिशत दर्ज की गई। लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि अभी मानसूनी गतिविधियां अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुई हैं, लेकिन नमी और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से फसलों को कुछ फायदा भी हुआ है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो धान, बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त लाभ मिलेगा। वर्जन मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले में बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। --डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें