फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में HKRN कर्मचारियों का धरना शुरू

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी नेता मनमोहन सिंह ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें भिवानी स्थित पीजीआई में डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, अचानक स्थानांतरण के कारण उनके आवागमन का खर्च बढ़ रहा है और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी असर पड़ रहा है। मनमोहन सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही काम करने दिया जाए या फिर डेपुटेशन की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त भत्ते और सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सहमति के कर्मचारियों को दूरस्थ स्थानों पर भेजना उचित नहीं है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें