फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में तेज तूफान के साथ बारिश, मंडियों में भीगा लाखों क्विंटल गेहूं

जींद में सुबह तीन बजे से शुरू हुई बारिश अब भी जारी हैं। अल सुबह तेज बिजली की गड़गड़ाहट और तूफान के साथ बारिश शुरू हुई। इससे शहर में मुख्य मार्गो पर पानी जमा हो गया। इसके अलावा मंडियों में लाखों जीवनी गेहूं भीगा। रात को तेज तूफान के साथ बरसात शुरू हुई थी। उठान नहीं होने के कारण मंडियों में गेहूं भीग गया। इसके कारण आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। तेज हवाएं चलने से सुबह चार बजे से शहर में बिजली गुल रही। जिस कारण सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। अब बिजली के पोल टूटने के कारण लोगों को अधिक परेशानी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें