फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नागरिक अस्पताल की लैब में हुए धमाके, मचा हड़कंप

नागरिक अस्पताल की लैब में बुधवार दोपहर को हड़कंप मच गया। इस दौरान लैब के कर्मचारी कोई बाहर तो कोई एमरजेंसी की तरफ भागता दिखाई दिया। यहां पर धमाके की आवाज सुनाई दी। इससे पूरे लैब परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लैब के बाहर खड़े मरीज भी दूर भागने लगे। इससे लैब का काम लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में जीर्णेद्वार का काम चला हुआ है। इसके चलते कई स्थानों पर ड्रील तो कहीं पर वाइब्रेटर से काम किया जा रहा है। लैब के ऊपर के फ्लोर पर भी जीर्णोद्वार का काम चला हुआ है। लैब में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि अचानक से छत की तरफ से धमाके की आवाज आई। इससे वह घबरा गए। इसी दौरान फर्श पर अचानक टायलों में धमाके हुए और टूटने लगी। धीरे-धीरे लैब की सभी टाइलें टूट गईं। इस दौरान वह घबराकर बाहर निकल गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें