हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे के तहत फतेहाबाद डिपो के परिचालक कृष्ण कुंडू पर ड्यूटी के दौरान हमला करने वाले को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक डिपो सांझा मोर्चा सदस्य राममेहर रेढू, जितेंद्र लाठर, देवेंद्र घोड़ेला, अनिल शर्मा और सोमबीर जांगड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। संचालन नीतीश शर्मा और संदीप रंगा ने संयुक्त रूप से किया। राज्य नेता अनूप लाठर ने कहा कि 16 जून को हरियाणा राज्य परिवहन फ तेहाबाद डिपो की एक बस संख्या हरिद्वार से फ तेहबाद जा रही थी। जब हिसार बस अड्डे पर पहुंची तो सवारियों के साथ कुछ लडक़े भी बस में बैठ गए।