फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन-गंद कल्चर, नशे और बायोगैस प्लांट पर 9 अगस्त को होगी 25 खापों की महापंचायत

जींद। गन और अश्लील (गंद) कल्चर, बढ़ते नशे तथा जींद के गोहाना रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में स्थापित बायोगैस प्लांट के विरोध में 9 अगस्त को गांव कंडेला के ऐतिहासिक चबूतरे पर जिले की 25 खापों की महापंचायत होगी। महापंचायत में इन मुद्दों पर चर्चा कर सरकार से ठोस समाधान की मांग की जाएगी और आगे की रणनीति तय होगी। शुक्रवार को जींद की जाट धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गन और अश्लील संस्कृति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसके साथ ही नशे का फैलाव परिवारों और समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाती तो सामाजिक नुकसान और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गोहाना रोड के रिहायशी क्षेत्र में संचालित बायोगैस प्लांट भी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। महापंचायत में इस मुद्दे पर विस्तार से विचार कर समाधान का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। खाप पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में महम में हुई खाप पंचायत में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। उसी कड़ी में कंडेला में होने वाली महापंचायत के निर्णयों को गांव-गांव तक पहुंचाकर लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर कंडेला खाप के संरक्षक ईश्वर लोहचब, वरिष्ठ उपप्रधान रघुवीर भारद्वाज, प्रेस प्रवक्ता जगत सिंह रेढ़ू, कानूनी प्रकोष्ठ के चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह रेढ़ू, प्रधान महासचिव राज सिंह रेढ़ू।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें