फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर महिलाओं की दौड़ का हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की तरफ से गुरुवार को महिलाओं की दौड़ का आयोजन किया गया। शहर के पुराना बिकानेर चौक से आंबेडकर चौक तक महिलाओं की दौड़ करवाई गई, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी ली। इसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल जांगड़ा, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना और जिला महामंत्री एडवोकेट रामफल सैनी, महिला जिलाध्यक्ष सोमवतीर जाखड़ ने शिरकत की। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने बताया कि भाजपा ने इस कार्यक्रम का आयोजन अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में करवाया है। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया गया। उन्होंने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें