शहर की राधा स्वामी कॉलोनी में तीन से चार फीट तक बारिश का पानी भर गया है, जिसके चलते करीबन 100 परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में बरसाती पानी का स्तर सड़क के लेवल तक पहुंच गया है। कॉलोनी में पानी भरने के चलते लोगों को बाहर आने व जाने में परेशानी हो रही है। यहां तक की खाने-पीने का सामान लाने में भी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही जहरीले जीव भी घरों में घुसने का खतरा बन गया है, लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ से पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किए किया गया है।