फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: केएमपी हाईवे पर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष लेन ड्राइविंग जागरूकता अभियान

झज्जर ट्रैफिक पुलिस ने केएमपी नेशनल हाईवे पर एक विशेष लेन ड्राइविंग जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य हाईवे पर सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और खासकर भारी वाहनों के चालकों को लेन ड्राइविंग अनुशासन का पालन करने के लिए जागरूक करना रहा। इस दौरान केएमपी थाना आसौदा प्रबंधक उप निरीक्षक नरेश कुमार और उप निरीक्षक कर्मवीर ने खुद मोर्चा संभाला और पब्लिक एड्रेस सिस्टम (माइक-लाउडस्पीकर) के माध्यम से चालकों से अपील की कि वे लेन ड्राइविंग अनुशासन का पालन करें। इसके साथ ही लेन ड्राइविंग के नियमों, उसके लाभों और उल्लंघन के परिणामों के बारे में बताया गया। पुलिस द्वारा केएमपी नेशनल हाईवे पर भारी वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग अनुशासन का पालन करने के लिए जागरूक किया गया और उन्हें वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करने के बारे में भी समझाया गया। इस दौरान उप निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने से न केवल ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं में कमी आती है, बल्कि वाहनों की आवाजाही भी सुचारु रहती है। हमारी प्राथमिकता है कि चालकों को अनुशासित तरीके से ड्राइविंग के लिए जागरूक किया जाए और सभी नागरिक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। पुलिस के इस अनोखे प्रयास की वजह से बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने जागरूकता संदेश सुना और लेन ड्राइविंग का पालन करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें