फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव, सड़क हादसे में हुई थी मौत

दुजाना थाने के नजदीक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बाजीतपुर निवासी सोहित 7 माह पहले ही दोबारा पिता बना था। सोहित की पत्नी ने करीब 7 माह पहले बच्चे को जन्म दिया था। पिता का साया उठ जाने से परिवार में मातम छा गया। मृतक सोहित की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता सतपाल के बयान पर पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। गांव बाजीतपुर निवासी करीब 26 वर्षीय सोहित दूध बेचने का काम करता था। हादसे के दौरान भी सोहित इकाे गाड़ी में दूध देने के काम पर गया था। दूध का काम पूरा होने के बाद सोहित दुजाना की तरफ से झज्जर आ रहा था। इस दौरान गांव दुजाना के पास एक पिकअप गाड़ी चालक ने सोहित की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सोहित को सीएचएसी डीघल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव काे अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहीं पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक सोहित के पिता के बयान पर पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें