फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी डीडीआर द्वारका हाफ मैराथन में झज्जर की टीम ने की भागीदारी

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Feb 2026 03:23 PM IST

नई दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में आज आयोजित तीसरी डीडीआर द्वारका हाफ मैराथन का आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित मैराथन में दिल्ली-एनसीआर के अनेक नामी रनिंग व फिटनेस ग्रुप्स ने भाग लेकर फिट इंडिया अभियान को मजबूती प्रदान की। इस आयोजन में बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप (BFG) रनिंग पार्टनर के रूप में शामिल रहा, जिसके अंतर्गत झज्जर जिले की टीम ने भी सक्रिय और प्रभावशाली भागीदारी निभाई। झज्जर के धावकों ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ विभिन्न कैटेगरी में दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया। बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के एडमिन नरेंद्र कुमार जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं, के निरंतर मार्गदर्शन, अनुशासन और प्रेरणादायक नेतृत्व के कारण यह फिटनेस अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनकी सकारात्मक सोच और मोटिवेशन से जुड़े सैकड़ों युवा आज नियमित दौड़, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को अपना रहे हैं। इस मैराथन में 21km, 10km, 5km और 3km की विभिन्न दौड़ श्रेणियों में बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 21 किमी (हाफ मैराथन) कैटेगरी में सुनील धनखड़ एवं हरीश कुमार ने दौड़ पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया। 10 किमी कैटेगरी में नरेंद्र कुमार, अनुज शर्मा, सुनील धनखड़, माखन सिंह, सुशील अत्री, आयुष अत्री, सुखविंदर, जगबीर सिंह एवं पश्चिम कुमार शामिल रहे। वहीं 5 किमी कैटेगरी में सतीश देशवाल, सुरेंद्र गनंगस, मास्टर विनोद, यस बैंक मैनेजर देवेंद्र रंगा, प्रमोद शर्मा, संदीप मेहरा, हर्ष कुमार, विजय, सोनू दहिया, विजेंद्र मलिक, दीपक शर्मा, उमेश छिक्कारा, राकेश कुमार, नरेश कुमार, करण, मुबीन, यश दहिया, रियाज खान, दीक्षांत दहिया, अंकित नांदल, प्रमोद कुमार, राहुल शर्मा सहित अनेक धावकों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। इसके अतिरिक्त 3 किमी कैटेगरी में मोंटी ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें