एमडीडी आफ इंडिया संस्था ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को साथ लेकर विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत का लाइव प्रसारण देखा। एमडीडी आफ इंडिया ने संकल्प लिया कि वह भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान में पूरा सहयोग करेगा। लाइव प्रसारण में विभिन्न हितधारकों के साथ जुड़कर इस समारोह का हिस्सा बने। यह लाइव प्रसारण एमडीडी आफ इंडिया संस्था ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उखलचना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर, जिला बाल कल्याण अधिकारी कार्यालय, बेरी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा झज्जर जिले में विभिन्न गांव की महिलाओं के साथ देखा। जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि संस्था जिले में अर्से से बाल विवाह के खात्मे के लिए जमीन पर काम कर रही है। इस ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करें ताकि बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में जनसमुदाय में चौतरफा और स्पष्ट बदलाव देखने को मिले। निदेशक सुरिंद्र सिंह मान ने कहा कि जिला प्रशासन बाल विवाह के खात्मे की दिशा में बढ़-चढ़कर प्रयास कर रहा है। हमारी सफलताएं उनके साथ करीबी समन्वय से काम करने का नतीजा हैं। आज पूरा देश एकजुट है और देश का शीर्ष नेतृत्व बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।