सूर्य नमस्कार अभियान 2026 कार्यक्रम के तहत जहांगीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूर्य नमस्कार अभ्यास कराया गया। अभियान के तहत आयुष योगा ट्रेनर हरमेश बंसल एवं स्नेह कुमार ने प्रिंसिपल कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को योग अभ्यास एवं सूर्य नमस्कार की 12 विभिन्न क्रियाओं एवं उनके फायदे और महत्व भी बताए गए। विद्यार्थियों को सात्विक भोजन करने पर्यावरण हरा भरा रखने और नशे की प्रवृत्ति से बचने के बारे में बताया गया। वहीं दरियापुर गांव के निजी स्कूल में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन योगा ट्रेनर हरमेश बंसल एवं स्नेह कुमार ने किया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल किरण वर्मा एवं प्रमोद ने की।