फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में रात में कूड़ा उठाने पहुंचे प्रशासन के खिलाफ भड़के हड़ताली कर्मचारी, दी गिरफ्तारी

बहादुरगढ़ में नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब नगर परिषद प्रशासन ने शहर से कूड़ा उठाने के लिए रातों-रात अभियान शुरू करवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही हड़ताली सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और कूड़ा उठान का विरोध शुरू कर दिया। हड़ताली कर्मचारियों का तर्क था कि यदि प्रशासन कूड़ा उठवा देगा तो उनकी हड़ताल का असर कमजोर पड़ जाएगा। कर्मचारियों ने प्रशासन की कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए मौके पर गिरफ्तारी भी दी। वहीं, सुबह होते ही हड़ताली कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा साफ किए गए स्थानों पर फिर से कूड़ा फैलाना शुरू कर दिया। इससे प्रशासन की शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की कोशिशें विफल होती नजर आईं। हड़ताल और प्रशासन के बीच जारी इस टकराव का सबसे बड़ा खामियाजा आम शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और लोग बदबू व गंदगी से परेशान हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच चल रहा यह गतिरोध कब समाप्त होता है और शहरवासियों को गंदगी से राहत मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें